{"_id":"5c0e9d0fbdec2241ce72706b","slug":"101544461583-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार दिवस पर दी न्यायिक अधिकारों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार दिवस पर दी न्यायिक अधिकारों की जानकारी
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। विश्व मानवाधिकार दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायिक अधिकारियों ने बच्चों को अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी।
जिला जज राजेंद्र जोशी के निर्देशपर केएनयू राइंका में आयोजित शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि सभ्य समाज में प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकार और कर्तव्यों की पूरी जानकारी होना आवश्यक है। एडवोकेट प्रदीप पाठक ने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी।
एडवोकेट मोहन सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम एवं विधिक सहायता प्राप्त करने के साथ ही महत्वपूर्ण विधिक जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र पंत ने भी मानवाधिकार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में हरीश बिष्ट, संजय कुमार पांडेय, गोविंद बल्लभ शर्मा, एआर दताल, धर्मानंद जोशी, ममता जोशी, संजय गुप्ता, रेखा जोशी, पुष्पा मेहता सहित 200 विद्यार्थी उपस्थित थे।