फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बाहरी अतिक्रमणकारी व्यापारियों को हटाओ

बाहरी अतिक्रमणकारी व्यापारियों को हटाओ

Thu, 06 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
बाहरी अतिक्रमणकारी व्यापारियों को हटाओ
पिथौरागढ़। शहर की सड़कों पर बाहरी व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण करने से नाराज व्यापार मंडल ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपकर बाहरी व्यापारियों को हटाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि सैकड़ों की संख्या में बाहरी व्यापारी फुटपाथ और सड़कों के किनारे अपनी दुकानें खोलकर बैठे हैं। इसके चलते किराए पर दुकान चलाने वाले व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। गलियों और सड़कों के किनारे दुकानें लगाने से राहगीरों को भी आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


व्यापारी नेताओं ने प्रशासन से अतिक्रमण कर खोली गई दुकानों को शीघ्र हटाने की मांग उठाई। कहा कि शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में व्यापारी आ रहे हैं, इससे स्थानीय व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह महर सहित नगर के दर्जनों व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed