फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सरस्वती विहार कॉलोनी क्षेत्र के रास्तों की स्ट्रीट लाइटें खराब

सरस्वती विहार कॉलोनी क्षेत्र के रास्तों की स्ट्रीट लाइटें खराब

Wed, 03 Oct 2018 10:53 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती विहार कॉलोनी क्षेत्र के रास्तों की स्ट्रीट लाइटें खराब
पिथौरागढ़। नगर के सरस्वती विहार कॉलोनी क्षेत्र के रास्तों पर लगी अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। स्थिति यह है कि धोबीघाट से लेकर महादेव धारे तक अंधेरा रहता है। इसके चलते लोगों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्टेडियम के पास से होकर गुजरने वाला मुख्य पैदल मार्ग सरस्वती विहार कॉलोनी, टकाड़ी, हुड़ेती, सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज, जीआईसी, डिग्री कॉलेज आदि क्षेत्रों को जोड़ता है। इस मार्ग पर देर रात तक लोगों की आवाजाही रहती है। मार्ग पर लगी अधिकतर स्ट्रीट लाइटों के खराब होने से लोगों को आवागमन में असुविधा होती है। जनमंच के संयोजक भगवान रावत का कहना है कि धोबीघाट से लेकर महादेव तक की अधिकतर लाइटें खराब हालत में पड़ी हैं।
विज्ञापन


लोगों को टार्च जलाकर घरों को लौटना पड़ता है। देर रात घरों को लौटने वाले व्यापारी या अस्पताल से लौटने वाले तीमारदारों में भय बना रहता है। अंधेरे के कारण चोरी या अन्य घटनाओं की भी आशंका रहती है। उन्होंने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत शीघ्र करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed