फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   स्लाटर हाउस की बदहाली पर डीएम खफा

स्लाटर हाउस की बदहाली पर डीएम खफा

Thu, 06 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
स्लाटर हाउस की बदहाली पर डीएम खफा
पिथौरागढ़। डीएम सी रविशंकर ने नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत रई, धनौड़ा, बस्ते और पंडा क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्लाटर हाउस की बदहाली पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


डीएम ने धनौड़ा वार्ड के अंतर्गत संभागीय परिवहन कार्यालय के पास किए गए पौधरोपण का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को पौधों की नियमित रूप से देखरेख करने के साथ ही पुनेड़ी मड़ तिराहे के पास एक कूड़ादान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरपालिका द्वारा रई वार्ड के अंतर्गत निर्मित स्लाटर हाउस के दरवाजे, खिड़की आदि क्षतिग्रस्त होने पर नाराजगी जताई और भवन में सेंटर गेट, चहारदीवारी निर्माण के साथ ही दरवाजे, खिड़की की मरम्मत कर भवन का सदुपयोग करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश ईओ को दिए।
विज्ञापन


उन्होंने भवन के पास खाली भूमि पर एक पार्क बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने, भवन परिसर के आसपास हुए अतिक्रमण को चिन्हित करने और भूमि का सीमांकन कर राजस्व और पालिका को एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराते हुए अतिक्रमण हटाने को भी कहा। धनौड़ा, नेड़ा, पंडा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान लोगों ने स्ट्रीट लाइट लगाने, पानी निकासी, मार्ग पर टाइल्स लगाने, सफाई कर्मी की नियमित व्यवस्था करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि पालिका की ओर से एक हजार एलईडी स्ट्रीट लाइट शीघ्र ही क्रय की जा रही हैं। इस दौरान ईओ पालिका दीपक कुमार, एसडीओ विद्युत बीके बिष्ट, सहायक अभियंता जल संस्थान विनीत जोशी, अवर अभियंता पालिका उमेश अवस्थी, नंदाबल्लभ पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed