फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Wed, 22 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने बुधवार को दल बल के साथ शहर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सड़कों पर हुए अतिक्रमण को 15 दिन हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने, निकास नालियों की सफाई और पानी की समुचित निकासी करने, स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। पुलिस लाइन के लोगों ने सीवर लाइन के मेनहोल के ढक्कन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही मेेेनहोल से लगातार सीवरेज बहने की शिकायत की। डीएम ने पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता रंजीत धर्मशक्तू को एक सप्ताह के भीतर मेनहोल की मरम्मत करने के निर्देश दिए। डीएम ने पेयजल कनेक्शन देने के लिए बड़ी लाइन बिछाने के निर्देश जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना को दिए। झूलते विद्युत तारों को ठीक करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


ऐंचोली से ग्रीफ बैंड तक सड़क किनारे नालियों की मरम्मत करने, खुली नालियों को बंद करने के निर्देश एनएच के अधिकारियों को दिए। रोडवेज तिराहे स्थित सार्वजनिक शौचालय निरीक्षण के दौरान शौचालय में विद्युत व्यवस्था और सफाई न होने पर नाराजगी जताई। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को तीन दिन के भीतर शौचालय में पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed