{"_id":"5b4791354f1c1b55238b5f29","slug":"101531416885-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज के छात्रों ने बनाया जिज्ञासा समूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज के छात्रों ने बनाया जिज्ञासा समूह
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कुछ उत्साही छात्रों ने जिज्ञासा समूह का गठन किया है। इस समूह के माध्यम से विज्ञान और कला संकाय के छात्र-छात्राएं आपस में विज्ञान पर चर्चा करेंगे, जिससे कि समाज में तार्किकता को बढ़ावा मिले।
समूह के राकेश जोशी और दीपक कापड़ी ने बताया कि अब तक भौतिक विषय में समाकलन, अवकलन, सम्मिश्र संख्याएं, शंकु के भाग और भौतिकी के आधारभूत सिद्धांतों पर चर्चा की गई। इसके अलावा जीव विज्ञान में हमारा जीवन एवं कोशिका के माध्यम से जीवन के इतिहास पर चर्चा हुई। समूह हर तीसरे दिन सुबह 10 से 11.30 बजे तक गुप्ता तिराहे के पास एकत्र होकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करते हैं।
अब तक विपुल उपाध्याय आईआईटी मद्रास, राकेश जोशी, पवन जोशी बीएससी, दीपिका पांडेय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार ने अपने-अपने व्याख्यान जिज्ञासा समूह में रखे हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से इस खुले चर्चा समूह में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।