{"_id":"5a71fa914f1c1b89268b795d","slug":"101517419153-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर राष्ट्रीय पर्व पर बंद रहेंगी नाइयों की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर राष्ट्रीय पर्व पर बंद रहेंगी नाइयों की दुकानें
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर में नाइयों की दुकानें अब राष्ट्रीय पर्व पर अनिवार्य रूप से बंद रहेंगी। इसके अलावा हर मंगलवार को साप्ताहिक बंदी का नियम सख्ती से लागू होगा। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और बारबर एसोसिएशन की बैठक में यह फैसला लिया गया।
कहा गया कि कुछ दुकानदार इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर ने कहा कि हर दुकान के आगे रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी। जिन दुकानों में महिलाओं का ब्यूटी पार्लर वाला काम होता है वहां पर महिला कारीगर को नियुक्त किया जाए। यह भी तय हुआ कि जो नाई इस नियम का पालन नहीं करेगा, उसको 500 रुपये का जुर्माना देना होगा। यह जुर्माना व्यापार संघ वसूल करेगा। तय हुआ कि हर महीने के अंतिम मंगलवार को व्यापार संघ भवन में बारबर एसोसिएशन की बैठक होगी।
इस दौरान आशीष सौन को बारबर एसोसिएशन का प्रधान संरक्षक और मो. आसिफ, साकिर सकलानी, आबिद हुसैन को संरक्षक नियुक्त किया गया। बैठक में व्यापार संघ उपाध्यक्ष आशीष सौन, सचिव दिनेश कापड़ी, कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी, जिला व्यापार मंडल उपाध्यक्ष कैलाश वर्मा, बारबर एसोसिएशन के अध्यक्ष खुर्शीद अहमद, महासचिव मुस्तकीन अहमद आदि मौजूद थे।