फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पर्यटकों ने स्कीइंग का आनंद उठाया

पर्यटकों ने स्कीइंग का आनंद उठाया

Sat, 27 Jan 2018 10:51 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
पर्यटकों ने स्कीइंग का आनंद उठाया
पिथौरागढ़। खलियाटॉप में इस समय डेढ़ से दो फुट तक बर्फ मौजूद है। बर्फ का आनंद उठाने के लिए कई पर्यटक खलियाटॉप पहुंच रहे हैं। मोनाल संस्था ने पर्यटकों की मौजूदगी और स्कीइंग लायक बर्फ की उपलब्धता को देखते हुए स्कीइंग का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। कई पर्यटकों ने स्कीइंग का आनंद उठाया।
विज्ञापन


मोनाल संस्था ने दो वर्ष पहले 3200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खलियाटॉप में स्कीइंग का प्रशिक्षण शुरू किया था। इस बार बर्फ देरी से गिरने के कारण प्रशिक्षण भी देर से शुरू हुआ है। मोनाल संस्था के सुरेंद्र पंवार ने बताया कि खलियाटॉप में डेढ़ फुट और उससे थोड़ा ऊंचाई वाले स्थानों पर दो फुट तक बर्फ उपलब्ध है। इतनी बर्फ में स्कीइंग आसानी से की जा सकती है। खलियाटॉप में इस समय दिल्ली और लखनऊ के पर्यटक पहुंचे हैं।
विज्ञापन


पर्यटक सुधांशु शर्मा, पवन कालरा, श्रुति, सागर, अनिल मखीजा, प्रताप सोनी ने स्कीइंग का आनंद लिया। खलियाटॉप में स्कीइंग के लिए बेहतरीन ढलान उपलब्ध हैं। एक बार स्कीइंग करने वाले पर्यटकों ने दोबारा भी यहां आने की इच्छा जताई है। पंवार ने बताया कि यह प्रशिक्षण मुफ्त में दिया जा रहा है। पर्यटकों और पर्यावरण के बीच सामंजस्य बनाने के लिए यही सबसे बेहतरीन अवसर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खलियाटॉप में मौजूद जंगली जानवरों और पक्षियों को व्यवधान पहुंचाए बिना यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा खलियाटॉप में सफाई पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। मोनाल संस्था के दीपक, चंचल वर्मा, बृजेश धर्मशक्तू आदि प्रशिक्षण की व्यवस्था कर रहे हैं। मुनस्यारी में अभी निचले इलाकों में पर्याप्त बर्फ नहीं गिरी है। इसी कारण बेटुलीधार में अभी स्कीइंग के लिए तैयारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed