{"_id":"6ad26c5ee85b713a030506f3","slug":"100-villages-in-bherang-patti-will-soon-be-connected-to-chandika-ghat-by-road-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-147986-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सड़क के जरिये चंडिका घाट से जल्द जुड़ेंगे भेरंग पट्टी के 100 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सड़क के जरिये चंडिका घाट से जल्द जुड़ेंगे भेरंग पट्टी के 100 गांव
Fri, 16 Oct 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट विधानसभा, विशेषकर भैरंग पट्टी के लोगों के लिए खुशी की खबर है। नरग्वाड़ी से आगे प्रस्तावित चंडिका घाट पुल तक मोटर मार्ग बनाने के लिए शासन ने 5.38 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
मोटर मार्ग पोखरी, चौली, खुलेत, व्यालकटिया, बिरगोली, गराली होते हुए नरग्वाड़ी तक पहुंच चुका है। अब नरग्वाड़ी से आगे प्रस्तावित 80 मीटर चंडिका घाट पुल तक मोटर मार्ग बनाने के लिए शासन से यह स्वीकृति मिली है। इससे प्रस्तावित पुल तक सड़क पहुंच जाएगी और पुल बनने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। विकासखंड गंगोलीहाट की तरफ से दसाईथल होते हुए पोखरी, चौली, चंडिका घाट सड़क नदी तक बन जाएगी।
कनालीछीना ब्लॉक की तरफ से लोक निर्माण विभाग पिथौरागढ़ ने सुवालेक, रसियापाट होते हुए तुलानी तक सड़क पहुंचा दी है। तुलानी से आगे चंडिका घाट के पास प्रस्तावित पुल तक चार किलोमीटर सड़क अभी नहीं बन पाई है, जो वन अधिनियम के कारण रुकी है। उसके निस्तारण का प्रयास जारी है। इस पुल से गंगोलीहाट की भैरंग पट्टी के 100 गांव और कनालीछीना की बाराबीसी के 240 गांव को सीधा लाभ मिलेगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह खाती और क्षेत्रवासियों ने नरग्वाड़ी से चंडिकाघाट मोटर मार्ग के लिए धनराशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
नरग्वाड़ी से चंडिकाघाट पुल तक मोटर मार्ग का प्रस्ताव पूर्व में शासन को भेजा गया था। धनराशि स्वीकृति का जीओ अभी विभाग को नहीं मिला है। - दीपक कोरंगा, एई, लोनिवि, बेड़ीनाग