फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   10 million was also broken pulley

10 लाख से बनी गरारी भी टूटी

Fri, 19 Jun 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 19 Jun 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
आपदा के समय इस स्थान पर बना झूलापुल बह गया था। सरकार ने नए पुल का निर्माण तो नहीं किया लेकिन दस लाख रुपये खर्च कर गरारी लगा दी। अब यह गरारी भी टूट गई है। गोरी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों के पास आवागमन की कोई व्यवस्था नहीं रह गई है।
विज्ञापन

गरारी पिछले साल ही लगाई गई थी। दो दिन पहले गरारी का एक हिस्सा टूट गया है। खतरे को देखते हुए लोगों ने गरारी से आवागमन बंद कर दिया है। लोग जान हथेली पर रखकर गोरी को पार कर रहे हैं लेकिन नदी का जल स्तर बढ़ने से ज्यादा दिन तक ऐसा कर पाना संभव नहीं होगा। भारतीय जनता पार्टी ने इस लापरवाही के लिए सरकार और प्रशासन की आलोचना की है। भाजपा जिला प्रवक्ता जगत मर्तोलिया ने जिलाधिकारी के सामने यह मामला रखा और गरारी टूटने के कारणों की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के भीतर ही गरारी का टूटना संदेह पैदा करता है। गरारी के निर्माण में हुए धन खर्च की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि यदि 15 दिन के भीतर रिलकोट और खिलांच के बीच झूलापुल का निर्माण नहीं किया गया तो लोनिवि के दफ्तर में तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed