{"_id":"3437a9983908c8c4d5c19bebcc62344e","slug":"phoolan-devi-s-killer-will-be-nawaz-in-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलन देवी के हत्यारे की लिखी 'कहानी' पर बनेगी फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलन देवी के हत्यारे की लिखी 'कहानी' पर बनेगी फिल्म
ओमप्रकाश सती, हल्द्वानी
Updated Mon, 16 Sep 2013 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाजुद्दीन सिद्घकी फूलन देवी की हत्या करेंगे। चौंक गए ना कि भला फूलन देवी की हत्या दुबारा कैसे हो सकती है। दरअसल नवाजुद्दीन रियल नहीं रील लाइफ में फूलन देवी के हत्यारे शेर सिंह राणा का किरदार निभाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
बैंडेट क्वीन फूलन देवी की हत्या की असल कहानी अगले वर्ष मार्च में फिल्मी पर्दे पर दिखेगी। उसके हत्यारे शेर सिंह राणा की जीवनी पर आधारित फिल्म ‘एंड ऑफ बैंडेट क्वीन’ मार्च 2014 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
पढें, इंसाफ के 3 दिन, अनशन पर दुष्कर्म पीड़िता
असल हत्यारे ने लिखी कहानी
फिल्म की कहानी खुद शेर सिंह राणा ने तिहाड़ जेल में लिखी थी। फिल्म में शेर सिंह का किरदार उत्तराखंड के ही मशहूर कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रेमिका का अश्लील वीडियो लोगों में बांटा
डीएवी से है ताल्लुक
फिल्म में शेर सिंह के छात्र जीवन से जुड़े तथ्यों के अलावा फूलन देवी की हत्या के पीछे की तमाम वह बातें दिखाई जाएंगी, जो शायद अब तक किसी को पता नहीं हैं।
फिल्म में ये भी दिखाया जाएगा कि आखिर कैसे दून का एक छात्र बैंडिट क्वीन का हत्यारा बन गया। रियल हीरो और रील हीरों डीएवी कालेज देहरादून के पूर्व छात्र हैं, जो उत्तराखंड के रुड़की और देहरादून के रहने वाले हैं।
पढें, जमीन ने उगला खजाना, गिनते-गिनते थके
हत्यारे ने लिखी कहानी
इसलिए फिल्म का उत्तराखंड के लिए विशेष महत्व भी होगा। फिल्म में शेर सिंह राणा की देहरादून में गिरफ्तारी और अन्य जुड़ावों को भी दिखाया जाएगा। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है।
पढें, चार साल की बच्ची से दुराचार की पुष्टि
पिछले दिनों शेर सिंह राणा के दून कोर्ट में पेशी के दौरान फिल्म को लेकर भी काफी चर्चाएं रहीं। शेर सिंह राणा ने खुद ही तिहाड़ जेल से काफी लंबे समय तक अपनी जीवनी के रूप में इस फिल्म की कहानी लिखी, जिस पर निर्देशक जगजीत सिंह वालिया ने फिल्म बनाई। फिल्म में टीवी कलाकार अमन वर्मा भी अहम भूमिका में हैं।