{"_id":"5f6ccc6e8ebc3e73393c0033","slug":"youth-congress-district-general-secretary-arrested-for-liquor-smuggling-pauri-news-drn357073993","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करी के आरोप में युवा कांग्रेस का जिला महासचिव गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब तस्करी के आरोप में युवा कांग्रेस का जिला महासचिव गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। पौड़ी पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक को युवा कांग्रेस का जिला महासचिव बताया जा रहा है। हालांकि युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आरोपी युवक को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित किया जा चुका था।
कोतवाली पौड़ी के पाटीसैण चौकी में क्षेत्र के युवक दीपक असवाल को अवैध शराब की तस्करी के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया था। आरोपी युवक से 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 48 बीयर की कैन बरामद हुई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी युवक दीपक युवा कांग्रेस का जिला महासचिव बताया जा रहा है। आरोपी युवक ने कांग्रेस नेताओं के साथ सोशल मीडिया में अपने पोस्टर भी युवा कांग्रेस के जिला महासचिव के नाम से साझा किए हैं। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते आरोपी युवक को पहले ही पार्टी से बाहर कर दिया गया था। नेगी ने कहा कि आरोपी युवक सोशल मीडिया में अभी भी स्वयं को पार्टी पदाधिकारी बता रहा है। कहा कि मामले की पूरी जानकारी जिलाध्यक्ष को विस्तार से दी गई है।