फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Youth arrested for escaping and raping a minor

नाबालिग किशोरी को भगाने और दुराचार के आरोप में युवक गिरफ्तार

Fri, 15 Jul 2022 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for escaping and raping a minor
देवप्रयाग पुलिस ने क्षेत्र से गायब एक नाबालिग को फिरोजपुर (पंजाब) से बरामद कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसला कर दुष्कर्म करने के आरोप में उसे भगाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

देवप्रयाग थाने के एसएसआई अनिरुद्ध मैठाणी ने बताया कि तीन जुलाई को क्षेत्र के एक बुजुर्ग ने राजस्व पुलिस चौकी में तहरीर देते हुए बताया कि अंशुल निवासी गली नंबर-8, फिरोजपुर कैंट (पंजाब) उसकी नाबालिग पोती को भगाकर ले गया है। इस पर राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। 12 जुलाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की विवेचना देवप्रयाग सिविल पुलिस को दी गई। मामले की विवेचना कर रही एसआई शाहिदा परवीन और कांस्टेबल पिंटू दास व पीआरडी विशुदास की टीम नाबालिग की तलाश में फिरोजपुर पहुंची और नाबालिग को बरामद कर लिया। साथ ही उसका भगाने वाले युवक अंशुल को भी गिरफ्तार कर देवप्रयाग ले आए। नाबालिग ने बताया कि अंशुल ने उसके साथ फिरोजपुर में दुष्कर्म किया। इसके बाद मामले में दुष्कर्म की भी धारा जोड़ी गई। मैठाणी ने बताया कि आरोपी युवक की फिरोजपुर में मोबाइल की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed