{"_id":"659ead4f53e548afc4093981","slug":"will-brainstorm-on-problems-in-the-general-conference-on-17th-pauri-news-c-51-1-pri1001-2653-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: 17 को महासम्मेलन में समस्याओं पर करेंगे मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: 17 को महासम्मेलन में समस्याओं पर करेंगे मंथन
Wed, 10 Jan 2024 08:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 10 Jan 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति की ओर से 17 जनवरी को महासम्मेलन का आयोजन होगा। महासम्मेलन में जन प्रतिनिधियों के अलावा, व्यापार संघ, कर्मचारी संगठन, छात्र संगठन सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। महासम्मेलन में शहर की समस्याओं पर मंथन होगा। उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
समिति के संयोजक नमन चंदोला ने बताया कि शहर की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। पानी की समस्या के अलावा जल कर, भवन कर इतना है कि आम जन इससे जूझ रहा है। पानी की आपूर्ति आज भी एक दिन में एक बार होती है। कूड़ा निस्तारण के लिए शहर में ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं बन पाया है और कूड़ा श्रीनगर मार्ग पर चोपड़ा गदेरे के किनारे डंप किया जा रहा है। संवाद