फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather forecast jammu kashmir it may rain in state today

मौसम: जम्मू में उमस, घाटी के कई जिलों में पारा 33 पार, आज प्रदेश में बारिश के आसार

Fri, 10 Jul 2020 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2020 02:12 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन
weather forecast jammu kashmir it may rain in state today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कमजोर मानसून से तपिश से राहत नहीं मिल पा रही है। जम्मू के साथ कश्मीर भी तप रहा है। घाटी के कई जिलों में दिन का तापमान 33 डिग्री के ऊपर चला गया है। जम्मू संभाग में गर्मी के साथ उमस बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार शुरुआत में मानसून कमजोर रहा है, लेकिन जुलाई के आखिर से पहले इसके सक्रिय होने की उम्मीद है। जुलाई के आखिरी सप्ताह में अमरनाथ यात्रा भी प्रस्तावित है।

विज्ञापन


जम्मू में वीरवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दिनभर हल्के बादलों के बीच लोगों को तपिश झेलनी पड़ी। दोपहर को गर्मी से साथ उमस ने पसीने छुड़ाए। जम्मू में दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 62 दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 37.3 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 30.6, बटोत में 29.5, भद्रवाह में 30.8, कटड़ा में 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। कश्मीर में तपिश बढ़ी है।
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री चढ़कर 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अमूमन ठंडे रहने वाले काजीकुंड में दिन का तापमान 31.4 और कुपवाड़ा में 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। गुलमर्ग न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। लेह में न्यूनतम तापमान 12.3 और कारगिल में 15.6 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed