फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Water problem will be overcome at Pauri district headquarters

पौड़ी जिला मुख्यालय पर दूर होगी पानी की समस्या

Sat, 23 Apr 2022 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Water problem will be overcome at Pauri district headquarters
जिला मुख्यालय में सुचारु पेयजल व्यवस्था में सहयोग के लिए जल संस्थान पौड़ी ने पालिका प्रशासन को प्रस्ताव सौंपा है, जिसके तहत टैंक निर्माण व पेयजल पाइप लाइन को भूमिगत किया जाना है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर में पेयजल की सुचारु व्यवस्था बनाए जाने के लिए पालिका प्रशासन द्वारा जल संस्थान को 42 लाख की धनराशि अवमुक्त की जाएगी। शौचालयों में पानी व साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए संस्थान को अलग से 24 लाख की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन

जल संस्थान का पालिका प्रशासन को विकास भवन के नीचे 250 केएल क्षमता का पुराना टैंक है। वहां 2 लाख लीटर का नया टैंक बनाए जाने और विकास मार्ग वाली पेयजल लाइन को भूमिगत किए जाने का प्रस्ताव सौंपा है। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि पालिका प्रशासन इससे पहले जल संस्थान को 56 लाख की धनराशि प्रदान कर चुका है। जल संस्थान द्वारा विकास भवन के नीचे 2 लाख लीटर क्षमता का टैंक बनाए जाने व विकास भवन मोटर मार्ग की पाइप लाइन को भूमिगत किए जाने का प्रस्ताव सौंपा है, इसके लिए पालिका प्रशासन जल संस्थान को 42 लाख की धनराशि देगा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि समस्त शौचालयों में पानी के टैंक निर्माण, साफ-सफाई के साथ ही अत्याधुनिक व्यवस्थाएं जुटाई जाएगी। इसके लिए जल संस्था को पालिका की ओर से 24 लाख दिए गए हैं। अध्यक्ष ने बताया कि 25 अप्रैल को हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की 103वीं जयंती मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed