फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Water ATMs will be installed on Chardham Yatra route

Pauri News: चारधाम यात्रा मार्ग पर लगाए जाएंगे वाटर एटीएम

Sun, 28 Apr 2024 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 28 Apr 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
Water ATMs will be installed on Chardham Yatra route
श्रीनगर। चारधाम यात्रा पर पहुंचने वाले यात्रियाें और पर्यटकों को इस बार ऋषिकेश-बदरीनाथ और मलेथा-टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेयजल समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। उन्हें यात्रा मार्ग पर पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने के साथ ही प्यास बुझाने के लिए शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध होगा। इसके लिए जल संस्थान ने यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर वाटर एटीएम और वाटर प्यूरीफायर सहित दुर्गम स्थानों से गुजर रहे मार्ग पर हैंडपंपों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के कौडियाला से लेकर साकनीधार तक करीब 12 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई होने के साथ ही यह दुर्गम और निर्जन स्थान है। इस दुर्गम स्थान पर न तो स्रोत है और न ही कोई अन्य व्यवस्था। अब जल संस्थान की ओर से क्षेत्र में पांच हैंडपंपों की व्यवस्था की गई है। वहीं जल संस्थान के ईई नरेशपाल सिंह ने बताया कि देवप्रयाग की ओर से ब्रह्मपुरी से लेकर कीर्तिनगर और मलेथा-टिहरी मोटर मार्ग के कांडीखाल तक विभिन्न स्थानों पर 70 हैंडपंप की मरम्मत कर उनसे पेयजल आपूर्ति सुचारू करने का काम किया जा रहा है। 19 टैंक टाइप की व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed