फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Voters of Pauri and Tehri districts will also vote in Devprayag Municipality.

Pauri News: देवप्रयाग नगर पालिका में पौड़ी और टिहरी जिले के मतदाता भी करेंगे मतदान

Thu, 26 Dec 2024 03:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Voters of Pauri and Tehri districts will also vote in Devprayag Municipality.
देवप्रयाग। उत्तराखंड की देवप्रयाग नगर पालिका एक अनोखी नगर पालिका है। इसका विस्तार टिहरी और पौड़ी जिले तक है। इस अनोखी विशेषता के कारण राज्य की अन्य नगर पालिकाओं से यह अलग स्थान रखती है। यहां पौड़ी और टिहरी जिले के मतदाता भी नगर पालिका चुनाव में मतदान करेंगे।
विज्ञापन

देवप्रयाग नगर पालिका का इतिहास 1950 से शुरू होता है, जब इसे अधिसूचित क्षेत्र के तौर पर गठित किया गया था। इसके बाद, 1951 में पौड़ी जिले का बाहबाजार अधिसूचित क्षेत्र में शामिल किया गया।
विज्ञापन

वर्ष 1994 में देवप्रयाग को नगर पंचायत का दर्जा मिला, और 2016 में इसे नगर पालिका का दर्जा मिला। देवप्रयाग नगर पालिका में वर्तमान में चार वार्ड हैं, जिनमें से एक वार्ड धनेश्वर पौड़ी जिले में है। परिसीमन और नगरपालिका विस्तार के बाद इस वार्ड में पौड़ी जिले के तीन गांव पुण्डल, रौड़ और सौण शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवप्रयाग नगर पालिका के अध्यक्षों की सूची में कई प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं, जिनमें स्वतंत्रता सेनानी रामदयाल टोडरिया, श्रीनारायण पालीवाल, गया प्रसाद पंचभैया, जयनारायण अलखनियाल, रघुनाथ प्रसाद, पंडित हरदयाल भट्ट, हजारीलाल जोशी, राजेश अग्रवाल, संतोषी अग्रवाल, जयप्रकाश पंडित, शुभंगी कोटियाल और कृष्णकांत कोटियाल प्रमुख चहरे हैं।




इस बार, देवप्रयाग नगर पालिका के 14वां चुनाव होना है, जिसमें अभी 2383 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह चुनाव देवप्रयाग नगर पालिका के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि पहली बार देवप्रयाग नगर पालिका सीट पर अनुसूचित जाति महिला की अध्यक्ष का कब्जा होगा।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed