फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers took a pledge for the road.

Pauri News: सड़क के लिए ग्रामीणों ने ली शपथ

Sat, 03 Oct 2026 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 03 Oct 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Villagers took a pledge for the road.
पांच अक्तूबर से स्वयं के संसाधनों से सड़क निर्माण का किया एलान
विज्ञापन

कीतिनगर। सड़क सुविधा से वंचित ग्राम सभा गवाणा के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर सामूहिक रूप से संघर्ष जारी रखने की शपथ ली। ग्राम पंचायत गवाणा में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि गांव तक सड़क पहुंचने तक वे अपनी मांग को लेकर पीछे नहीं हटेंगे। कहा कि पांच अक्तूबर सोमवार से वह स्वयं अपने संसाधनों से सड़क निर्माण का कार्य शुरू करेंगे।
ग्राम प्रधान सुरेश चौहान, महिला मंगल दल अध्यक्ष ऋतु देवी और युवा मंगल दल अध्यक्ष जसपाल सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शपथ ली। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क गांव की मूलभूत जरूरत है और इसके अभाव में ग्रामीणों को आवागमन सहित कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गवाणा गांव के लिए छह किमी. सड़क का सर्वे हो रखा है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग और वन विभाग के कारण यह मामला उलझा हुआ है जिसका भुगतभोगी ग्रामीणों को होना पड़ रहा है। कई बार ग्राम सभा के लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि मांग पूरी होने तक सामूहिक प्रयास जारी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता शुभम ने कहा कि मार्ग के एलाइनमेंट किया गया है। इसमें वन व राजस्व भूमि आ रही है। इस भूमि का उपयोग सड़क निर्माण के लिए किए जाने के प्रस्ताव में देरी हो रही है। प्रस्ताव को स्वीकृत मिलने के बाद ही डीपीआर बननी है। जल्द ही इसका समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed