फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sewer lines to be laid in Srinagar in three phases.

Pauri News: श्रीनगर में तीन चरणों में बिछेगी सीवर लाइन

Sat, 03 Oct 2026 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 03 Oct 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
Sewer lines to be laid in Srinagar in three phases.
श्रीनगर।
विज्ञापन

शहर के छूटे हुए क्षेत्रों को सीवर सुविधा से जोड़ने की योजना को तीन चरणों में आगे बढ़ाया जा रहा है। पहले चरण में श्रीकोट से एजेंसी मोहल्ला, दूसरे चरण में एजेंसी मोहल्ला से श्रीयंत्र टापू और तीसरे चरण में उफल्डा तक सीवर लाइन बिछाई जाएगी। नगरपालिका से उच्चीकृत होकर नगर निगम बने श्रीनगर का अधिकांश क्षेत्र अभी भी सीवेज सुविधा से वंचित है। निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई, पेयजल निगम के परियोजना प्रबंधक रविंद्र सिंह गंगारी के अनुसार प्रथम चरण की योजना पर 128.71 करोड़ रुपये, दूसरे चरण पर 139.95 करोड़ रुपये और तीसरे चरण में करीब 34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रथम चरण की सभी औपचारिकताएं पूरी कर डीपीआर शासन को भेज दी गई है। दूसरे और तीसरे चरण की डीपीआर को भी शीघ्र पूरा कर शासन को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article