{"_id":"667fec2009407df3270594f7","slug":"villagers-dream-of-motorway-fulfilled-after-24-years-mla-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-106576-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 वर्षों बाद पूरा हुआ ग्रामीणों का मोटर मार्ग का सपना : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 वर्षों बाद पूरा हुआ ग्रामीणों का मोटर मार्ग का सपना : विधायक
Sat, 29 Jun 2024 04:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड देवप्रयाग के करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों की राह आसान होने वाली है। शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने क्षेत्र के दो मोटर मार्गों का शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू करवाया है।
कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि ग्रामीण करीब 24 वर्षों से मार्ग निर्माण की मांग कर रहे थे। काफी कार्रवाई के बाद क्षेत्र के भुवनेश्वरी मंदिर चाका पिछवाड़ा से खाली नामी तोक होते हुए कोट सांदणा तक करीब 1.800 किमी व चाका पिछवाड़ से नगर तक करीब पांच किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है।
मार्गों के निर्माण पर राज्य योजना के तहत करीब ढाई करोड़ की धनराशि खर्च की जा रही है। विधायक ने कार्यक्रम में मौजूद लोनिवि कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता डीपी आर्य को निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने को कहा है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद चंद, प्रधान सोहन सिंह, पिंकी लिंगवाल, संतोषी बिष्ट, उत्तम नेगी, विनोद बिष्ट, बर्फचंद, जेपी चंद व विजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे। संवाद