फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Unpolitical way of removing Article 370: Khanduri

अनुच्छेद 370 को हटाने का तरीका अलोकतांत्रिक: खंडूड़ी

Wed, 14 Aug 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Unpolitical way of removing Article 370: Khanduri
कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने जम्मू-कश्मीर प्रांत से अनुच्छेद 370 को हटाने के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इसे कभी न कभी हटना ही था लेकिन केंद्र सरकार का इसे हटाने का तरीका अलोकतांत्रिक था। उन्होंने कश्मीर के हालात को काबू किए जाने को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। खंडूड़ी ने आशंका जताई कि कश्मीर कही फिलिस्तीन ना बन जाय।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पौड़ी में पत्रकारों से वार्ता में कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला किया। कहा कि पौड़ी में कैबिनेट का आयोजन प्रदेश सरकार ने सुर्खियों में रहने के लिए किया। उपलब्धि के नाम पर सरकार के पास कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कालेज का संचालन अधर में लटका है। केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति का कोई अता-पता नहीं है। खंडूड़ी ने मुख्यालय पौड़ी में गो माता की दयनीय स्थिति पर गहरा दुख जताया। उन्होंने गो माता के रक्षक बनने के झंडाबरदारों की कार्यशैली पर भी निशाना साधा। मनीष खंडूड़ी ने पंचायतीराज कानून में संशोधन पर सवाल खड़े करते हुए योग्यता का निर्धारण पहले विधायकों के लिए किए जाने की मांग की। कहा सरकार में साहस है तो सांसदों की योग्यता का निर्धारण किए जाने को लेकर प्रदेश सरकार केंद्र को प्रस्ताव क्यों नहीं भेज रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, प्रदेश प्रवक्ता अद्वैत बहुगुणा, जिला उपाध्यक्ष सुनील लिंगवाल, सरिता नेगी, अनूप कंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उपचार के बाद सुरक्षित स्थान पर रखी गाय
पौड़ी। कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी पौड़ी में श्रीनगर रोड पर जनसंपर्क कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक गाय को सड़क पर पड़े देखा, जिसका पैर बुरी तरह कटा था। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी से संपर्क कर गाय को उपचार दिलवाया। खंडूड़ी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गाय को वाहन में रख सुरक्षित स्थान पर भी रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed