फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   University issues notification for online meetings

Pauri News: ऑनलाइन बैठकों के लिए विवि ने जारी की अधिसूचना

Fri, 15 May 2026 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 15 May 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
University issues notification for online meetings
- 20 मई के बाद निर्धारित बैठकों के लिए नियम लागू
विज्ञापन

श्रीनगर l गढ़वाल विश्वविद्यालय में अब अधिकांश प्रशासनिक व शैक्षणिक बैठकें ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने अधिसूचना जारी कर दी है। विवि के इस निर्णय से ईंधन की खपत कम होने के साथ ही विवि के खर्चों में भी कमी आएगी। विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह के निर्देशों पर जारी आदेश में कहा गया है कि ईंधन संरक्षण व पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए किए गए आह्वान के अनुपालन में 20 मई 2026 के बाद निर्धारित सभी ऐसी बैठकें जिनमें बाहरी विशेषज्ञों व सदस्यों की यात्रा आवश्यक होती हैं, अगले आदेश तक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जाएंगी। बताया कि गढ़वाल विवि कि बोर्ड आफ स्टडी (बीओएस), विद्यालय बोर्ड, विद्या परिषद, कार्य परिषद, वित्त समिति, चयन समितियों, विभागीय समितियों समेत अन्य समान प्रकृति की बैठकों को ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। कहा यदि किसी अपरिहार्य व असाधारण परिस्थिति में बाहरी प्रतिभागियों की शारीरिक उपस्थिति आवश्यक हो तो इसके लिए सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed