{"_id":"6ab7b2a3851af8a02a06c904","slug":"pradhans-play-a-crucial-role-in-delivering-the-benefits-of-schemes-minister-in-charge-pauri-news-c-51-1-pri1002-115846-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लाभ पहुंचाने में प्रधानों की अहम भूमिका : प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लाभ पहुंचाने में प्रधानों की अहम भूमिका : प्रभारी मंत्री
Sat, 26 Sep 2026 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 26 Sep 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित बहुद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारियां दी गईं। छात्राओं के प्रस्तुत स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
राइंका कोट में आयोजित शिविर का उद्घाटन प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने किया। राइंका कोट के छात्र छात्राओं ने स्मार्ट सिटी, जल संचयन और जल संरक्षण पर अपने नवाचार और प्रयोगों का प्रदर्शन किया। सातवीं के छात्र प्रियांशु व दसवीं के छात्र शौर्य ने अपने तैयार किए मॉडल समक्ष प्रस्तुत किए। कृषि विभाग ने दो लाभार्थियों को 4-4 लाख फार्म मशीनरी बैंक, एक को जियोलाइन टैंक और चार लाभार्थियों को नैपसेक स्प्रे वितरित किए।
मत्स्य विभाग के एक लाभार्थी को चेक प्रदान किया। ग्रामोत्थान परियोजना के तहत छह लाभार्थियों को चेक, दो को महालक्ष्मी किट जबकि समाज कल्याण विभाग के पांच लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए। इस मौके पर डीएम स्वाति एस भदौरिया, विधायक राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, ब्लॉक प्रमुख गणेश कोली, ज्येष्ठ प्रमुख उपेंद्र भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख अनिल गुसाईं, जिपं सदस्य अनुज कुमार, आराधना देवी आदि मौजूद रहे।