{"_id":"5f24492e8ebc3e9fb734395e","slug":"union-vocal-against-overloaded-drivers-shrinagar-news-drn351773098","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ यूनियन मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ यूनियन मुखर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलकनंदा ट्रक ऑनर्स यूनियन ओवर लोड वाहन चालकों के खिलाफ मुखर हो गई है। यूनियन ने निर्णय लिया कि अब इन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई में सहयोग किया जाएगा।
मलेथा में यूनियन कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर अध्यक्ष प्रेमलाल अग्रवाल ने कहा कि सभी ट्रक चालकों और वाहन स्वामियों की समस्याओं को प्रमुखता से सरकार और परिवहन मंत्री के समक्ष रखा जाएगा। कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कई ट्रक चालक अपने वाहनों में ओवर लोड सामान ढो रहे है। जोकि सुरक्षा और कानूनी दृष्टि से अपराध है। कहा कि ऐसे ट्रक चालकों के खिलाफ यूनियन के माध्यम से सख्त कार्रवाई की जाएगी। आक्रोश जताया कि मैदानी क्षेत्र के विभिन्न प्रदेशों से पर्वतीय क्षेत्रों में आने वाले ट्रक क्षमता से दो गुना से भी अधिक माल ढो रहे है। इससे जहां अन्य ट्रक चालकों का धंधा चौपट हो रहा है, वहीं दुर्घटनाएं भी बढ़ रही है। यूनियन ने निर्णय लिया कि ओवर लोडिंग ट्रक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग मदद ली जाएगी। इस मौके पर देवराज ममगांई, साबर सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह राणा, मानवेंद्र सिंह, रवीश, दिनेश गुसांई आदि मौजूद थे।