फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Two Handicapped of the district selected for state level award

राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए जिले के दो दिव्यांग चयनित

Sat, 28 Nov 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two Handicapped of the district selected for state level award
जनपद के दो दिव्यांगों का चयन राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार के लिए हुआ है। इनमें एक दिव्यांग दक्ष कर्मचारी हैं, जबकि दूसरे स्वरोजगार से जुड़े हैं। चयनित दिव्यांगों को विश्व दिव्यांग दिवस पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से वर्ष 2020-21 को राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार के लिए जनपद के दो दिव्यांगों का चयन हो गया है। अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार उनियाल ने बताया कि तहसील सतपुली के खड़कोली गांव निवासी दिव्यांग जितेंद्र सिंह रावत और विकास खंड यमकेश्वर के जोग्याणा गांव निवासी दिव्यांग सतेंद्र सिंह नेगी का चयन हुआ है। चयनित दिव्यांग जितेंद्र सिंह जयहरीखाल में उद्यान पर्यवेक्षक के रूप में सेवारत हैं। जितेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विभाग की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन

दूसरे दिव्यांग सतेंद्र सिंह नेगी स्थानीय उत्पादों व जड़ी-बूटियों को संग्रहित कर उनका विपणन (मार्केटिंग) करते हैं। सतेंद्र ने बताया कि वे दिल्ली में टेलीकॉम सेक्टर में कार्य कर रहे थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते जून में गांव लौटे और यहीं स्वरोजगार शुरू किया। सतेंद्र की पत्नी व दो बेटे उनका सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed