फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Training given to 89 supervisors and 275 counting assistants

Pauri News: 89 सुपरवाइजर व 275 मतगणना सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण

Wed, 15 Jan 2025 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Training given to 89 supervisors and 275 counting assistants

विज्ञापन
पौड़ी। नगर निकाय चुनाव- 2024 के तहत मतगणना प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए मतगणना कार्मिकों, रिटर्निंग ऑफिसर्स और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर्स को मतगणना से संबंधित प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 89 सुपरवाइजर व मतगणना सहायक 275 ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जबकि तीन मतगणना सहायक अनुपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्मिकों को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना आवश्यक है। उन्होंने मतगणना के प्रत्येक चरण की विस्तृत जानकारी दी और सभी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना केंद्र पर अनुशासन बनाए रखने, संवेदनशील सूचनाओं प्रबंधन सहित अन्य पर जोर दिया। उन्होंने कार्मिकों से कहा कि मतगणना प्रशिक्षण ध्यानपूर्वक प्राप्त करें, यदि कहीं कोई शंका हो तो उसका समाधान कर लें।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में प्रभारी अधिकारी नोडल दीपक रावत ने संबंधित कार्मिकों को मतगणना के दिन सदस्यों व अध्यक्षों के मत पत्रों को अलग-अलग रखना, उम्मीदवार के वैध व अवैध मतपत्रों को अलग रखना, कौन से मतपत्र रद्द होने हैं सहित अन्य की संपूर्ण जानकारी दी। कहा कि प्रशिक्षण में जो भी जानकारी दी गई है, उसे गंभीरतापूर्वक समझे, जिससे मतगणना दिवस पर किसी भी प्रकार की समस्या न हो। प्रशिक्षण में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक रणजीत सिंह नेगी, सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण स्वराज सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed