{"_id":"6ad62f8d49b64b60090ce4c0","slug":"drinking-water-supply-system-in-srinagar-fails-to-normalize-water-was-supplied-for-a-shorter-duration-and-with-a-delay-of-one-and-a-half-to-two-hours-shrinagar-news-c-5-1-drn1019-1094369-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: श्रीनगर में ढर्रे पर नहीं आ रही पेयजल व्यवस्था, डेढ़ से दो घंटे देरी से कम समय के लिए हुई पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: श्रीनगर में ढर्रे पर नहीं आ रही पेयजल व्यवस्था, डेढ़ से दो घंटे देरी से कम समय के लिए हुई पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था ढर्रे पर नहीं आ पा रही है। शादी-विवाह और त्योहारी सीजन में पेयजल की जरूरत बढ़ने के बीच समय पर और पर्याप्त पानी न मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को डांग समेत शहर के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति एक से डेढ़ घंटे देरी से हुई। सुबह सात बजे के आसपास होने वाली आपूर्ति नौ से दस बजे के बीच शुरू हुई, वह भी कम समय के लिए। इससे लोगों को घरेलू कामकाज निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
डांग निवासी गणेश पंत ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति पटरी पर नहीं लौट पाई है। पिछले दो-तीन दिनों से स्थिति में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन सोमवार सुबह फिर वही समस्या सामने आ गई। नवरात्र की तैयारियों के बीच लोग पानी आने का इंतजार करते रहे। सुबह सात बजे मिलने वाला पानी करीब नौ बजे नलों तक पहुंचा। इससे नौकरीपेशा से जुड़े लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। लोगों का कहना है कि लंबे समय बनी इस समस्या का अभी तक स्थायी समाधान न होने से उन्हें भुगतभोगी बनना पड़ रहा है। जल संस्थान की जेई पूजा धनाई ने बताया कि डांग टैंक में पानी कम होने के कारण उसे पर्याप्त भरने के बाद आपूर्ति शुरू की गई। वहीं, शहर के कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति करने वाले टैंक के लेवल मीटर की सुई खराब होने से फिटर को टैंक खाली होने का भ्रम हुआ। जांच में टैंक में पानी उपलब्ध मिला, जिसके बाद पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई।
जारी-- सुधीर रावत

जारी