{"_id":"6ad62e416ba577bc68005588","slug":"construction-of-the-aastha-path-pilgrim-path-at-chauras-is-in-full-swing-it-will-provide-better-facilities-for-the-public-shrinagar-news-c-5-1-drn1019-1094349-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: चौरास में आस्था पथ का निर्माण कार्य जोरों पर, लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: चौरास में आस्था पथ का निर्माण कार्य जोरों पर, लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा
विज्ञापन
एक किमी लंबे मार्ग का 90 प्रतिशत काम पूरा, अलकनंदा किनारे विकसित हो रहा सुंदर पैदल पथ
साढ़े पांच मीटर चौड़ा होगा आस्था पथ, किलकिलेश्वर मंदिर के पास 100 मीटर घाट का स्वरूप भी बदला
श्रीनगर। चौरास क्षेत्र में अलकनंदा नदी के किनारे आस्था पथ का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके तैयार होने से स्थानीय लोगों को सुबह-शाम टहलने, व्यायाम करने और अलकनंदा नदी किनारे सुकून के पल बिताने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल पर चौरास परिसर पुल के समीप व्यू प्वाइंट से किलकिलेश्वर मंदिर तक करीब एक किमी. लंबे आस्था पथ का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी चौड़ाई लगभग साढ़े पांच मीटर है और निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
श्रीनगर व चौरास क्षेत्र में सुरक्षित पैदल मार्गों का अभाव है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही और अतिक्रमण के कारण लोगों को टहलने में परेशानी होती है। ऐसे में अलकनंदा किनारे करीब साढ़े तेरह करोड़ के बजट से विकसित हो रहा आस्था पथ स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। यहां लोग सुरक्षित वातावरण में पैदल चलने के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता का आनंद भी ले सकेंगे। आस्था पथ के आसपास व्यू प्वाइंट विकसित करने की योजना भी क्षेत्र को आकर्षक बनाएगी। किलकिलेश्वर मंदिर के पास करीब 100 मीटर घाट का स्वरूप भी बदला गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आस्था पथ अपने पूरे स्वरूप में नजर आएगा। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता गौरव राणा ने बताया कि चौरास में करीब एक किलोमीटर लंबे आस्था पथ का 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। परियोजना को बेहतर सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है।
-- -- --
जाखणी से रानीहाट तक बनेगा दूसरा हिस्सा
कीर्तिनगर के जाखणी से रानीहाट तक करीब 1700 मीटर लंबे आस्था पथ के दूसरे हिस्से के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार की जा चुकी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 55.5 करोड़ रुपए बताई गई है। यह मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित परियोजना है। दूसरे चरण का निर्माण होने पर क्षेत्र में पैदल आवाजाही की सुविधा का और विस्तार होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
श्रीनगर में भी मरीन ड्राइव का बेसब्री से इंतजार
श्रीनगर में प्रस्तावित मरीन ड्राइव का स्थानीय लोगों को बेसब्री से इंतजार है। कई बार हुई घोषणाओं के बावजूद अभी तक मरीन ड्राइव के निर्माण की योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत की ओर से इस संदर्भ में प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस परियोजना को धरातल पर उतारने की बात कह चुके हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही इस परियोजना का लाभ उन्हें मिलेगा।
जारी-- डा. श्रीकृष्ण उनियाल

जारी