फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Questions raised over the repair of a dilapidated school building; villagers demand a new building.

Pauri News: जर्जर विद्यालय भवन की मरम्मत पर सवाल, ग्रामीणों ने मांगा नया भवन

Mon, 19 Oct 2026 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Questions raised over the repair of a dilapidated school building; villagers demand a new building.
जिला योजना से 12 लाख रुपए स्वीकृत, बोले- मरम्मत के बजाय बने नया भवन
विज्ञापन


श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत नौड़ा धौलियाणा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन की मरम्मत के लिए जिला योजना से करीब 12 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। हालांकि, ग्रामीणों ने मरम्मत की योजना पर सवाल उठाते हुए विद्यालय के लिए नए भवन के निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि पुराना भवन जर्जर होने के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय भवन काफी पुराना हो चुका है। ऐसे में मरम्मत पर धनराशि खर्च करने के बजाय नया भवन बनाया जाना चाहिए। कहा कि जर्जर छत पर टीनशेड डालने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। विद्यालय के खेल मैदान का पुश्ता टूटा हुआ है, जबकि शौचालय भी जर्जर होने के कारण उपयोग के लायक नहीं हैं। मुख्य गेट और चारदीवारी क्षतिग्रस्त होने से जंगली जानवरों के विद्यालय परिसर में घुसने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने विभाग से नया भवन बनाने के साथ चारदीवारी और मुख्य गेट का निर्माण कराने, खेल मैदान के पुश्ते की मरम्मत करने तथा शौचालयों की स्थिति सुधारने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर समस्या पर खंड शिक्षाधिकारी डॉ. वाईएस नेगी ने बताया कि अभी भवन की पुरानी छत को हटाकर टीन की छत छाली जाएगी। विद्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृत होने पर नए भवन का निर्माण करवाया जाएगा। जारी--धनवीर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed