फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Today the delegation of agitators will meet the Chief Minister

आज मुख्यमंत्री से मिलेगा आंदोलनकारियों का प्रतिनिधिमंडल

Mon, 15 Mar 2021 07:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Today the delegation of agitators will meet the Chief Minister
विकासखंड कीर्तिनगर के डागर व अकरी बारजूला क्षेत्र के नौ मोटर मार्गों की वित्तीय स्वीकृति की मांग के लिए आंदोलित ग्रामीणों को मुख्यमंत्री ने वार्ता के लिए बुलाया है। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर आंदोलनकारियों का आठ सदस्य दल देहरादून के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन

डागर क्षेत्र के चौकी बाजार में नौ सड़कों की मांग के लिए ग्रामीणों का क्रमिक अनशन सोमवार को छठवें दिन भी जारी रहा। क्षेत्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष महिपाल सिंह बुटोला ने बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उन्हें सोमवार को वार्ता के लिए देहरादून बुलाया है। मुख्यमंत्री रात आठ बजे अपने आवास पर प्रतिनिधि मंडल के साथ वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती आंदोलन को जारी रखा जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बुटोला सहित दयाल सिंह, पूर्व प्रधान हुकम सिंह, सुंदर सिंह, मकान सिंह, भरत सिंह, पूरण सिंह व लोकेंद्र सिंह आदि लोग शामिल है। वहीं दूसरी ओर प्रतिनिधि मंडल के रवाना होने के बाद धरना स्थल पर त्रिपन सिंह, शिव सिंह, सूरत सिंह, आनंद सिंह, बलवीर सिंह, शेर सिंह, मोहन सिंह, बैशाखी देवी, बिमला, बिशंवरी देवी, अहिल्या, सूरमा, भवानी देवी, भगवानी देवी, लक्ष्मी आदि क्रमिक अनशन बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed