फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Tips given to join Air Force

Pauri News: वायुसेना में भर्ती होने के दिए टिप्स

Tue, 30 Apr 2024 04:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 30 Apr 2024 04:16 PM IST
विज्ञापन
Tips given to join Air Force
फोटो
विज्ञापन

पौड़ी। दिल्ली स्थित भारतीय वायु सेना के रिक्रूटमेंट केंद्र की टीम ने शहर व आसपास के शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को वायु सेना में अग्निवीर कैडर में भर्ती होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। टीम ने स्कूल, काॅलेजों व सरकारी पॉलीटेक्निक संस्थानों में जाकर युवाओं को आगामी भर्तियों की तैयारियों के टिप्स दिए। बताया कि जिले में 4 मई तक वायु सेना प्रेरक अभियान चलाया जाएगा।

सार्जेंट दीपक केसरी की अगुवाई में टीम ने पहले दिन जीआईसी क्यार्क, जीआईसी देहलचौरी व जीआईसी श्रीनगर में प्रेरक अभियान चलाया। कहा कि सही तकनीक और मेहनत के बूते युवा वायु सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर सकते हैं। इस मौके पर अफसरों ने सेवा के दौरान मिलने वाली सुविधाओं की जानकारियां भी दीं। बताया कि सेवा के 4 साल बाद जो 75 प्रतिशत अग्निवीर वापस आएंगे उन्हें विभिन्न सरकारी और गैरसरकारी नौकरियों में घोषित आरक्षण व अन्य लाभ मिलेंगे। इस मौके पर अफसरों ने युवाओं को अग्निवीर कैडर भर्ती व ऑफिसर कैडर भर्ती को लेकर शैक्षणिक योग्यताएं, शारीरिक मापदंड, मेडिकल फिटनेस व विभिन्न चरणों में होने वाली परीक्षाओं की जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed