फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Thousands of devotees thronged the shrine of Goddess Dhari Devi on Navami.

Pauri News: नवमी पर मां धारी देवी के दरबार में उमड़े हजारों श्रद्धालु

Mon, 19 Oct 2026 08:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees thronged the shrine of Goddess Dhari Devi on Navami.
शारदीय नवरात्र के समापन पर सोमवार को महानवमी के अवसर पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कलियासौड़ स्थित मां धारी देवी मंदिर में करीब 30 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सुबह से ही मां के दर्शन के लिए भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई, जो दिनभर जारी रही। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडे ने बताया कि सुबह की आरती के बाद से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस दौरान मंदिर में हवन-यज्ञ और कन्या पूजन किया गया। श्रद्धालुओं को जौ की हरियाली प्रसाद के रूप में वितरित की गई। मंदिर परिसर में दिनभर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। उधर, देवलगढ़ स्थित मां गौरा देवी और मां राजराजेश्वरी मंदिर में भी नवमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रीनगर के मां कंसमर्दिनी मंदिर में सुबह से दोपहर तक दर्शन के लिए भक्त पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर उन्हें दक्षिणा दी। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

जारी ----- सत्य प्रसाद मैठाणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed