फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   There has been partiality in Tilu Rauteli award: Godiyal

तीलू रौतेली पुरस्कार में किया गया है पक्षपात : गोदियाल

Wed, 11 Aug 2021 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
There has been partiality in Tilu Rauteli award: Godiyal
श्रीनगर में पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल। - फोटो : SHRINAGAR
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार में पक्षपात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई पात्र महिलाओं को हतोत्साहित कर भाजपा और आरएसएस से जुड़ी महिलाओं को यह पुरस्कार दिया गया है, जोकि पात्र महिलाओं के साथ अन्याय है।
विज्ञापन

जीएमवीएन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार के भू-कानून और देवस्थानम बोर्ड जैसे निर्णय को जनहित के खिलाफ बताया है। कहा कि सरकार का चार माह का कार्यकाल बचा है और अब सरकार विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने की बात कर रही है। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर सबसे पहली प्राथमिकता रिक्त पदों को भरने की होगी। इस मौके पर विधायक मनोज रावत, पालिकाध्यक्ष पूनम तिवारी, पार्टी के जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, भूपेंद्र पुंडीर, वीरेंद्र नेगी, प्रदीप तिवारी, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, मीना रावत, बसंती जोशी, अंजना भट्ट, नरेंद्र प्रताप पुंडीर, सुधांशु नौडियाल और परवेज अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

‘हिंडोलाखाल में होगी एनसीसी अकादमी की स्थापना’
श्रीनगर/देवप्रयाग। कांग्रेस की जवाब दो यात्रा बुधवार को तीसरे दिन कीर्तिनगर के आंबेडकर पार्क में पहुंची। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। गोदियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार को जन समस्याओं का जल्द निराकरण करना चाहिए। एनसीसी अकादमी की स्थापना भी जन भावनाओं के अनुरूप हिंडोलाखाल क्षेत्र में ही की जानी चाहिए। मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी, डॉ. प्रताप भंडारी, राकेश बिष्ट, मीडिया प्रभारी प्रदीप जोशी, दीपक सजवाण आदि मौजूद थे। वहीं कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के देवप्रयाग पहुंचने पर ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर देवस्थानम् अधिनियम को वापस लिया जाएगा जिससे बोर्ड स्वत: ही भंग हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed