{"_id":"676ee069c4516b738a05492a","slug":"the-nine-day-mahajaat-of-mald-devta-started-with-the-invocation-of-the-gods-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-580282-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: देवताओं के आह्वान से शुरू हुई मल्ड देवता की नौ दिवसीय महाजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: देवताओं के आह्वान से शुरू हुई मल्ड देवता की नौ दिवसीय महाजात
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के कोटी ढुंडसिर गांव में शुक्रवार को मल्ड देवता की नौ दिवसीय महाजात देवी देवताओं के आह्वान से शुरू हुई। ग्रामीणों की ओर से ढोल दमांऊ के साथ सुबह देवप्रयाग के पवित्र संगम पर देवता की मूर्ति और निशाणाें को गंगा स्नान करवाया गया। इस दौरान संगम पर ढोल दमांऊ से देवताओं का आह्वान कर देवता अवतरित हुए। गंगा स्नान के बाद मूर्ति को देवडोली में रखकर गांव पहुंचाया गया। यहां ग्रामीणों ने मोटर मार्ग से मंदिर तक जल कलश यात्रा निकाली। देवडोली के मंदिर में पहुंचने पर देवताओं का आह्वान और विशेष पूजा अर्चना के साथ मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा कर उसे दर्शनों के लिए मंदिर में विराजमान किया गया। अब प्रत्येक दिन मंदिर में पूजा अर्चना और चारों पहर देवताओं का आह्वान कर देव नृत्य का आयोजन होगा। इस महाजात में दूर दराज क्षेत्रों के लोग और प्रवासी भी देवता के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए जुटे हैंं। संवाद