फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The first president should be the one who lays the foundation of good governance and a strong foundation of development.

Pauri News: सुशासन की नींव, विकास का मजबूत आधार रखने वाला हो पहला अध्यक्ष

Sun, 29 Dec 2024 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
The first president should be the one who lays the foundation of good governance and a strong foundation of development.

विज्ञापन
पौड़ी/थलीसैंण। नवगठित नगर पंचायत थलीसैंण में पहला निकाय चुनाव होने जा रहा है। जिसको लेकर नगर क्षेत्र की जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जहां मतदाता पंचायत के पहले अध्यक्ष व पूरे बोर्ड को सुशासन, भ्रष्टाचारमुक्त, सामूहिक प्रयास व विकास के मजबूत आधार के रूप में देखना चाहते हैं।

जनपद पौड़ी के दूरस्थ विकास खंड थलीसैंण के मुख्यालय को निकाय के रूप में गठित किए जाने की कवायद वर्ष 2019-20 में शुरू हुई। जिला प्रशासन पौड़ी द्वारा क्षेत्र के पहले निकाय के गठन की प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत कैन्यूर, रंडोला व मैरुआ तोक को शामिल किया गया। जहां 2011 की जनगणना के अनुसार क्षेत्र की जनसंख्या 2982 थी। क्षेत्रफल 531.589 हेक्टेयर है। नगर पंचायत थलीसैंण का गठन 23 जुलाई 2021 में हुआ था। प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने पंचायत के गठन का गजट जारी किया था।
विज्ञापन

इस पंचायत में कैन्यूर एक- रणाखोला-ढाकोट, कैन्यूर दो- पंज्याणाखोला-मेरुवा, अपर थलीसैंण बाजार लगा कैन्यूर व लोअर थलीसैंण बाजार लगा रुंडोला वार्ड शामिल हैं। नगर पंचायत थलीसैंण में 2335 मतदाता हैं। वर्तमान में नगर पंचायत थलीसैंण का संचालन ग्राम पंचायत कैन्यूर के मिलन केंद्र में हो रहा है। पंचायत के कार्यालय भवन का निर्माण कार्य गतिमान हैं। नवगठित नगर पंचायत में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और मतदाता उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नगर पंचायत थलीसैंण का पहला अध्यक्ष ऐसा हो, कि जो सुशासन की नींव रखकर विकास का एक मजबूत आधार बनाए। जिससे इस नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य निर्विवाद रुप से निरंतर गतिमान रहें और भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था खड़ी हो। -रणजीत सिंह नेगी, समाजसेवी थलीसैंण।

- नगर पंचायत में मातृशक्ति को नेतृत्व करने का मौका मिला है, जो बहुत ही स्वागतयोग्य है। महिलाएं घर, परिवार के साथ प्रशासनिक क्षमता से परिपूर्ण होती हैं। उम्मीद है कि थलीसैंण आदर्श नगर पंचायत बनेगी। -कृष्णा जुयाल, समाजसेवी थलीसैंण।

- थलीसैंण का बुजुर्ग मतदाता बेहतर कल की तस्वीर आंखों में लिए मतदान को उत्सुक है। आधी आबादी को नगर पंचायत में ढांचागत विकास का आधार रखने की जिम्मेदारी मिलना सराहनीय है। -बद्री दत्त मंमगाई, बुजुर्ग मतदाता थलीसैंण।


- ब्लाक व तहसील मुख्यालय होने के बावजूद थलीसैंण में सुविधाओं का अभाव है। युवा पीढ़ी के लिए रोजगार सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं बढ़े, बच्चों व बुजुर्गों को उत्तम पार्क, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था के साथ विकास की बेहतर नींव रखनी, पहले अध्यक्ष व बोर्ड की प्राथमिकता होनी चाहिए। -आशीष मंमगाई, युवा मतदाता थलीसैंण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed