फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The doors will open according to Vedic tradition: Maharaj

वैदिक परंपरा के अनुरूप ही खुलेंगे कपाट : महाराज

Sat, 04 Apr 2020 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
The doors will open according to Vedic tradition: Maharaj
प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम के कपाट वैदिक परंपरा के अनुरूप ही खुलेंगे, लेकिन चारधाम यात्रा को संतुलित व नियंत्रित किए जाने को लेकर लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा संचालन का खाका तैयार किया जा रहा है। इसके लिए लोगों के सुझाव भी मांगे जा रहे हैं। महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए कोटद्वार को भी एंट्री जोन बनाए जाने पर गंभीरता से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा को कोरोना फ्री बनाने, यात्रा मार्ग पर सैनिटाइजेशन प्रबंध व देखरेख की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत, राज्यमंत्री अतर सिंह असवाल, पूर्व विधायक बृजमोहन कोटवाल, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, जिला प्रवक्ता गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed