फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The coronation of Shri Ram returned to Ayodhya

अयोध्या लौटे श्री राम का हुआ राजतिलक

Sun, 17 Oct 2021 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
The coronation of Shri Ram returned to Ayodhya
श्रीनगर में आयोजित रामलीला में भगवान राम की अयोध्या वापसी पर झांकी निकालते कलाकार। - फोटो : SHRINAGAR
आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के अंतिम दिन रावण वध और 14 वर्ष के वनवास के बाद राम, लक्ष्मण, सीता अयोध्या वापस लौटे। राम का राज्याभिषेक किया गया।
विज्ञापन

शनिवार देर रात नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की भव्य शोभायात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा रामलीला मैदान पहुंची। वहां भरत और शत्रुघ्न ने राम चरण पादुका की आरती और वंदना की। इसके बाद श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। रामलीला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कैंतुरा ने सभी पात्रों के अभिनय की सराहना कर सहयोग के लिए नगर की जनता और स्थानीय प्रशासन का आभार जताया। मौके पर वीरेंद्र रतूड़ी के निर्देशन में संगीतकार पंकज, प्रकाश पोखरियाल, राघव जोशी, शिवलाल, संजय पांडे की ओर से सुंदर दुर्गा स्तुति प्रस्तुत की गई। समापन मौके पर बाल कलाकार आरुषि डोभाल, समिति के संरक्षक दिनेश असवाल, सचिव दीपक उनियाल, उपाध्यक्ष देवेंद्रमणि मिश्रा, सुजीत अग्रवाल, ओपी गोदियाल, सुरेंद्र चौहान, मनीष चंद्र बडोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed