फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The concept of prosperity of the village without mother power is incomplete

मातृशक्ति के बिना गांव की समृद्घि की संकल्पना अधूरी

Wed, 14 Aug 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
The concept of prosperity of the village without mother power is incomplete
विकास खंड कोट के खोला गांव में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्रामीण विकास में महिलाओं की भूमिका विषय में ग्रामीण महिलाओं ने खुलकर विचार रखे। महिलाओं का कहना है कि गांव की समृद्धि की संकल्पना मातृशक्ति के बिना अधूरी है। उन्होंने महिलाओं से गांव के विकास में आगे आने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक व समाजसेवी शिव सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर महिला जागरूकता की दिशा में इस तरह के आयोजन सराहनीय हैं। कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए गांव के विकास में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभानी होगी। कार्यक्रम का संयोजन कर रहे शिक्षक व साहित्यकार वीरेंद्र खंकरियाल ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करना सुखद पहल है। उन्होंने कहा कि पहाड़ में गांवों का अस्तित्व आज भी महिलाओं से बना हुआ है। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागी बबीता देवी, जगदंबा देवी व सुनीता देवी ने कहा कि गांव की समृद्धि की संकल्पना महिलाओं के बिना अूधरी है। वर्तमान में महिलाओं की पंचायतों में सहभागिता को बढ़ाया गया है। जिससे महिलाएं स्वयं भी आगे आ रही हैं। रामेश्वरी देवी व हेमंती देवी ने कहा कि गांवों को आधुनिकता व विकास की दौड़ में अव्वल बनाने में महिलाओं की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है। प्रतियोगिता में जगदंबा देवी ने प्रथम, रामेश्वरी देवी ने द्वितीय व हेमंती देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मीरा देवी, सरस्वती देवी, सावित्री देवी, गम्मी देवी, भग्गु देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed