फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The audience became emotional after watching the dance drama of Madho Singh Bhandari.

Pauri News: माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका देख भावुक हुए दर्शक

Mon, 05 Jan 2026 11:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 05 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
The audience became emotional after watching the dance drama of Madho Singh Bhandari.
फोटो
विज्ञापन

मलेथा गांव में वीर शिरोमणी माधो सिंह भडारी राजकीय औद्योगिक कृषि विकास मेले का दूसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के मलेथा गांव में आयोजित वीर शिरोमणी माधो सिंह भडारी राजकीय औद्योगिक कृषि विकास मेले के दूसरे दिन कलाकारों ने माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका का शानदार मंचन किया। नाटक देखकर दर्शक भावुक हो गए। इससे पूर्व मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने किया।
सोमवार को गुरुमाणिकनाथ व मां राजराजेश्वरी की आरती से मेले की शुरुआत हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि पूरण सिंह कठैत ने कहा कि माधो सिंह भंडारी साथ कुशल सेनापति और विकास पुरुष थे। उन्होंने मलेथा की खेती को हराभरा करने के लिए पहाड़ को खोदकर सुरंग निर्माण कर खेतों तक पानी पहुंचाया। कहा कि जिन्होंने पूरे देश की सीमा तय की हो उन्हें आज हम बड़ा स्वरूप नहीं दे पाए। उक्रांद के रघुवीर पंवार ने कहा कि आज तक माधो सिंह भंडारी के जीवन को विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल नहीं किया गया है। उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी और अरुण नेगी ने कहा कि सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन पर एकजुटता से काम करना होगा। इस मौके पर कलाकारों ने माधाे सिंह भंडारी के जीवन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं का नृत्य नाटिका से मंचन किया। राजा महिपत शाह की ओर से माधो सिंह भंडारी को सेनापति के रूप में तिब्बत के द्वारा गढ़वाल पर किए गए आक्रमण को रोकने के लिए भेजा जाना और इस दौरान माधो सिंह भंडारी का उदीना से मुलाकात आदि दृश्यों का मंचन किया गया। इस मौके पर प्रधान रश्मि रावत, मेला समिति के अध्यक्ष देवेंद्र बलूनी, सत्यनारायण सेमवाल, महिपाल सिंह बुटोला, विजय सिंह, प्रियंका जयाड़ा, सूरजीत राणा व संदीप भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



शहीदी मेला 11 से
कीर्तिनगर। कीर्तिनगर के रामलीला मैदान में होने वाले ऐतिहासिक अमर शहीद नागेंद्र दत्त सकलानी एवं मोलू भरदारी स्मृति विकास मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. राकेश मोहन मैठाणी ने बताया कि शहीदी मेले में नगर पंचायत की देखरेख में जहां दीवारों पर जागरूकता संदेश देती पेंटिंग बनाई जा रही हैं, वहीं मेले का मंच तैयार किया जा रहा है। चार दिवसीय मेले का आगाज 11 जनवरी को होगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं और नाटकों का भी मंचन होगा। पहले दिन का दोपहर 3 बजे जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण प्रस्तुति देंगे। 12 जनवरी को बेबी शो होगा। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं और एमजेपी टीम की प्रस्तुति होगी। शाम को लोकगायक रोहित चौहान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरेंगे। 13 को कबड्डी प्रतियोगिता, शाम को सौरभ मैठाणी, पीयूष जमलोकी और राज टाइगर टीम कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 14 जनवरी को शैलनट संस्था की ओर से चक्रव्यूह नाटक का मंचन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed