फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Terrorists plotting to attack highway during Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा के दौरान हाईवे पर हमले की साजिश रच रहे आतंकी

विज्ञापन
Terrorists plotting to attack highway during Amarnath Yatra
कुलगाम। कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकी आगामी अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मूू-श्रीनगर हाईवे को निशाना बना सकते हैं।
विज्ञापन

कुलगाम में पाकिस्तानी जैश कमांडर वालिद समेत तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद सेना की 2आरआर के कमांडर ब्रिगेडियर वीएस ठाकुर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।
बिग्रेडियर ठाकुर ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में इस समय 130 आतंकी मौजूद है। इनमें 30 पाकिस्तानी हैं। ये दहशतगर्द जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को निशाना बनाने की फिराक में है। नेशनल हाईवे 44 पर हमले की योजना बना रहे हैं, उन्होंने कहा कि ये पूरा इलाका बेहद संवेदनशील है और सेना अमरनाथ यात्रा को शांतिपूर्वक कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने फिलहाल यात्रा की आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की है। ऐसा माना जा रहा है कि यात्रा 21 जुलाई से शुरू हो सकती है। हाईकोर्ट ने भी सरकार से इस पर तत्काल फैसला लेने को कहा है। इस बार प्रतिदिन सिर्फ 500 लोगों को यात्रा पर भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed