फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Teachers union told the suspension of the headmaster is wrong

शिक्षक संघ ने प्रधानाध्यापक के निलंबन को बताया गलत

Mon, 25 Apr 2022 05:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
Teachers union told the suspension of the headmaster is wrong
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिला इकाई ने थलीसैंण ब्लाक के एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित किए जाने की कार्रवाई को एकतरफा करार दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को बीआरसी कार्यालय पौड़ी में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक हुई। संघ के जिलाध्यक्ष जयचंद्र आर्य व जिला मंत्री मुकेश ने बताया कि थलीसैंण ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल कांडई के प्रधानाध्यापक को विभागीय अधिकारियों ने बिना उनका पक्ष जाने ही निलंबित कर दिया है। कहा कि प्रधानाध्यापक आकस्मिक अवकाश पर थे। उन्होंने शिक्षकों के प्रशासनिक स्थानांतरणों के मामले का जांच अधिकारी उप शिक्षा अधिकारी पोखड़ा को बनाए जाने पर सवाल उठाए।

इसके अलावा जिला इकाई का चुनाव मई में कराने, सहायक अध्यापक से प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति, प्रोन्नत वेतनमान, जूनियर सहायक के पदों पर पदोन्नति, स्थायीकरण आदेश के बावजूद ब्लाकों की लापरवाही से प्रकरणों का निस्तारण, विद्यालयों के कोटिकरण की प्रक्रिया स्थानांतरण से पूर्व किए जाने, एरियर बिलों का भुगतान न होना, स्थानांतरण को आनलाइन फार्म भरने व स्कूल में तीन शिक्षकों की तैनाती किए जाने की मांग की गई। बैठक में वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष कुंवर सिंह राणा, संयुक्त मंत्री भगत सिंह भंडारी, सुदर्शन सिंह बिष्ट, विजेंद्र भटट, मनमोहन चौहान, सीएस बिष्ट, हुकम सिंह, महिमानंद जखमोला, डीके सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed