{"_id":"67a646413202e0efb100ddef","slug":"swearing-in-ceremony-of-pauri-municipality-president-and-councilors-was-held-along-with-cultural-programs-pauri-news-c-5-1-gkp1010-613989-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ पौड़ी पालिकाध्यक्ष व सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ पौड़ी पालिकाध्यक्ष व सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय की नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष ने 11 सभासदों के साथ पद की शपथ ली है। नव निर्वाचित बोर्ड का शपथ ग्रहण समारोह शहर के रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ। जहां लोकगायक किशन महिपाल, मनोज रावत अंजुल व प्रमेंद्र नेगी ने रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को पौड़ी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एसडीएम श्रीनगर नुपूर वर्मा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष हिमानी नेगी व सभी 11 सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। पौड़ी पालिका की नव निर्वाचित व पहली महिला अध्यक्ष हिमानी नेगी ने कहा कि सभी शहरवासियों को साथ लेकर नगर का विकास किया जाएगा। सभी सभासदों को साथ लेकर नगर के हर वार्ड में बेहतर कार्य किए जाएंगे। उन्होंने नगर के विकास में शहरवासियों से भी सुझाव देने की अपील की। कहा कि शहरवासियों के सुझाव ही पौड़ी को नई पहचान दिलाएंगे। शहर की समस्याओं के समाधान को लेकर भी बोर्ड बैठक में मंथन किया जाएगा।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने नव निर्वाचित बोर्ड को शुभकामनाएं दी। कहा कि कहा कि पौड़ी नगर पालिका को अलग पहचान दिलाने के लिए वह हरसंभव मदद करेंगे। उन्होंने सभी सभासदों को वार्डो में बेहतर कार्यों को लेकर प्रेरित किया। विशिष्ठ अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष जसपाल सिंह नेगी ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
लोकगायकों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में लोकगायक किशन महिपाल ने जय बद्री बोला जय केदार..., घुर घुरांदी घुघुती... आदि लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। लोकगायक मनोज रावत अंजुल व प्रमेंद्र नेगी ने अपनी टीमों के साथ गढ़वाली व कुमांऊनी लोकगीतों, लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
नगर पंचायत थलीसैंण में बीरा देवी व सभासदों भी ली शपथ
थलीसैंण। नव सृजित नगर पंचायत थलीसैंण में नव निर्वाचित अध्यक्ष बीरा देवी ने अपने चार सभासदों के साथ पद की शपथ ली। विकास खंड के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम धूमाकोट रेखा आर्य ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नव निर्वाचित अध्यक्ष बीरा देवी ने नगर पंचायत के सभी वार्डो में बुनियादी कार्यों को प्राथमिकता के पूरा करने का संकल्प लिया। कहा कि हर वार्ड में लोगाें की जरूरतों के अनुसार कार्य होंगे। वहीं शपथ ग्रहण के बाद नव निर्वाचित बोर्ड ने मिलन केंद्र के समीप पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस अमर सिंह, एनटी रमेश चंद्र बहुगुणा, ईओ दीपक प्रताप, पदम सिंह आदि शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
मुकेश