{"_id":"5d65624d8ebc3e016f0b0b78","slug":"students-union-election-19-candidates-enrolled-for-various-posts-shrinagar-news-drn3176973148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ला परिसर में विभिन्न पदों के लिए 19 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ला परिसर में विभिन्न पदों के लिए 19 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
विज्ञापन
बिड़ला परिसर के छात्र संघ चुनाव मे नामांकन से पूर्व प्रत्याशियों के कागजातों की जांच करते चुनाव
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए दो दिनों तक चली नामांकन प्रक्रिया में 19 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। एक प्रत्याशी ने सोमवार को नामांकन कराया था। जबकि शेष 18 प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन कराया। सहसचिव पद पर सिर्फ एक प्रत्याशी के नामांकन कराने से उसका निर्विरोध चुनाव तय है।
विवि के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो.एसएन बहुगुणा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मंगलवार को ऋषभ सिंह, उपाध्यक्ष पद पर निवेदिता, अनमोल भंडारी व प्रदीप कुमार, सचिव पद पर प्रदीप रावत, सूरज गुसांई व मनीषा, सहसचिव पद पर अंकित सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर पंकज रावत व हरेंद्र सिंह, विवि प्रतिनिधि पद पर गौरव राणा, नितिन झिंक्वाण व अंकित उछोली, छात्रा प्रतिनिधि पद पर रिंकी रावत व श्वेता पटवाल और कार्यकारिणी सदस्य पद पर अंकित सिंह, सौरभ चंद्र व स्वाति ने नामांकन कराया। जबकि अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी अंकित रावत ने सोमवार को नामांकन कराया था। प्रो. बहुुगुणा ने बताया कि बुधवार सुबह 10 से 12 बजे तक नाम वापसी, अपराह्न 2 से 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और शाम 5 बजे प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी।
- चुनाव प्रचार के वाहनों को परिसर में लाने की नहीं दी अनुमति
श्रीनगर। बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव जोरों पर है। इसे देखते हुए नियंता मंडल ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्य नियंता प्रो.अरुण बहुगुणा ने बताया कि चुनाव प्रचार के वाहनों को परिसर के अंदर लाने की अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही ढोल-नगाड़ों पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रत्याशी जगह-जगह पोस्टर नहीं लगा सकते हैं।