फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students angry at NH predicament, demanding action

एनएच की दुर्दशा पर भड़के छात्र, कार्रवाई की मांग

Tue, 07 Jul 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Students angry at NH predicament, demanding action
गढ़वाल विवि के बिडला परिसर श्रीनगर के छात्रों ने शहर में हाईवे की दुर्दशा को लेकर कार्रवाई की मांग की है। छात्रों का कहना है कि हल्की बारिश से ही राजमार्ग पानी से लबालब भर जाता है, पानी व मलबा घरों व दुकानों में घुस रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को बिड़ला परिसर श्रीनगर के छात्रसंघ उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी के नेतृत्व में छात्रों के एक प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम डा. एसके बरनवाल से मुलाकात की। इस मौके पर अनमोल भंडारी ने कहा कि नवनिर्मित ऑलवेदर रोड हल्की बारिश में ही कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। एनएच खंड की ओर से पुश्ते क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। छात्र नेता कार्तिकेय बहुगुणा ने कहा कि राजमार्ग पहले की अपेक्षा अधिक संकरा हो गया है। वहीं अपर जिलाधिकारी डा. एसके बरनवाल ने कहा कि एसडीएम श्रीनगर व अधिशासी अधिकारी एनएच खंड को जल्द कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed