फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Stay alert regarding Kanwar fair: SSP

कांवड़ मेले को लेकर रहें अलर्ट : एसएसपी

Mon, 12 Jun 2023 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 07:08 PM IST
विज्ञापन
Stay alert regarding Kanwar fair: SSP
फोटो
विज्ञापन

पौड़ी। जनपद पौड़ी की पुलिस कांवड़ मेले की तैयारियों में जुट गई है। क्राइम मीटिंग में एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों को मेले को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारियों को हिदायत भी दी। वहीं बेहतर कार्य करने पर पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया।

सोमवार को पुलिस लाइन पौड़ी में एसएसपी श्वेता चौबे ने क्राइम मीटिंग ली। इस दौरान जिले के सभी थाना व कोतवाली प्रभारियों से प्रगति रिपोर्ट ली। थाना प्रभारियों को क्षेत्र में नशा तस्करी पर रोकथाम लगाने, बाहरी लोगों के सत्यापन कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही एनडीपीएस एक्ट के आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने व अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने को कहा। एसएसपी ने जुलाई माह में शुरू होने जा रही कांवड़ मेले की तैयारियां शुरू करने को कहा। कहा कि अभी से थाना पुलिस तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू करें। श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रण के उचित व्यवस्था बनाई जाए। वहीं अप्रैल माह में बेहतर कार्य करने पर उपनिरीक्षक संतोष पैथवाल, रणवीर रमोला, हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह, चरण पंवार, जितेंद्र, कांस्टेबल कमल रावत, संदीप, सूर्यकांत सैनी, फायरमैन राजवीर सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एएसपी कोटद्वार शेखर चंद्र सुयाल, एएसपी संचाल अनूप काला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed