Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Srinagar: paramedical student jumped into canal at Supana in Chauras her bag was found on the bank

श्रीनगर: सुपाणा में पैरामेमिडकल की छात्रा नहर में कूदी, किनारे पर पड़ा मिला बैग, सीसीटीवी में दिखी घटना

Thu, 19 Nov 2026 06:38 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 19 Nov 2026 06:38 PM IST
सार

नहर किनारे सुपाणा के पास छात्रा का बैग मिला। इसके बाद पावर हाउस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें छात्रा नहर में कूदती हुई दिखाई दी।

विज्ञापन
Srinagar: paramedical student jumped into canal at Supana in Chauras her bag was found on the bank
घटना के बाद सीसीटवी की जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चौरास के सुपाणा में जल विद्युत परियोजना की नहर में एक 20 वर्षीय पैरामेडिकल की छात्रा के कूदने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को परिजनों की सूचना पर अपर उपनिरीक्षक दीपेंद्र रावत और हेड कांस्टेबल राजेश रावत व जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंमी। टीम ने छात्रा को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को छात्रा नहर में छलांग लगाते हुए देखी गई है।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने बताया कि नहर किनारे सुपाणा के पास छात्रा का बैग मिला। इसके बाद पावर हाउस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें छात्रा नहर में कूदती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन


UK Top News: दून को सीएम की सौगात, जू में तेजस की एंट्री, आएंगे मोहन भागवत, प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद छात्रा की तलाश को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। चौकी प्रभारी चौरास दीपेंद्र रावत ने बताया कि छात्रा की पहचान प्राची कठैत (20वर्ष) पुत्री महिपाल कठैत निवासी गंगानाली श्रीकोट के रूप में हुई है। वह राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में पैरामेडिकल बीओटीटी प्रथम वर्ष की छात्रा है।

छात्रा की तलाश जारी है तथा कारणों की भी जांच की जा रही है। मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल पाठ्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर प्रो. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा के नहर में कूदने की सूचना मिली है। कहा छात्रा प्रथम वर्ष की छात्रा थी, स्वास्थ्य कारणों से वह पूर्व में अपनी परीक्षाएं भी नहीं दे पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed