{"_id":"6afed64d1df78054740e344a","slug":"industry-wellness-expo-in-swargashram-jonk-starting-from-the-21st-pauri-news-c-51-1-pri1002-116351-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: स्वर्गाश्रम जोंक में इंडस्ट्री वेलनेस एक्सपो 21 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: स्वर्गाश्रम जोंक में इंडस्ट्री वेलनेस एक्सपो 21 से
Thu, 19 Nov 2026 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 19 Nov 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। जिले में उद्यमिता, नवाचार और स्थानीय उत्पादों को नए बाजार से जोड़ने के लिए जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार की पहल पर 21 से 23 नवंबर तक स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन यमकेश्वर में तीन दिवसीय इंडस्ट्री वेलनेस एक्सपो आयोजित होगा। इसमें स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत-2047 के विजन के अनुरूप प्रदेश के उद्यमियों, स्टार्टअप्स, निवेशकों और उद्योग विशेषज्ञों के सुझावों पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम के माध्यम से आयुष व वेलनेस उद्योगों के उत्पादों और सेवाओं को व्यापक पहचान दिलाने के साथ ही वेलनेस और मेडिकल टूरिज्म, स्वास्थ्य, पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों व स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागियों को निवेशकों के समक्ष अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने, संभावित फंडिंग प्राप्त करने, उद्योग विशेषज्ञों एवं अन्य उद्यमियों से संपर्क स्थापित करने और व्यावसायिक साझेदारी विकसित करने का अवसर मिलेगा। चयनित परियोजनाओं को जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर विभागीय सहयोग मिलेगा। संवाद