फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Srinagar Medical College starts admission process on state quota

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में राज्य कोटे पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Tue, 09 Jul 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Srinagar Medical College starts admission process on state quota
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में राज्य कोटे की 106 एमबीबीएस सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गयी है। मंगलवार तक लगभग 22 अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए संस्थान में रिपोर्टिंग की। वहीं ऑल इंडिया कोटे के प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो गयी है । इसमें मात्र 2 ही एडमिशन हुए। 17 सीटें रिक्त रह गयी हैं। अब रिक्त सीटों के लिए 15 से 22 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सौ सीट निर्धारित थी, लेकिन आर्थिक रुप से पिछड़े वर्ग के लिए 25 सीट बढ़ाए जाने के बाद अब यहां कुल 125 सीटें हो गयी हैं। जिसमें अखिल भारतीय कोटे की 19 सीटें हैं। नीट (राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा) 2019 में सफल 106 अभ्यर्थियों को राज्य कोटे से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज आंवटित हुआ है।
विज्ञापन

प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. अमित सिंह ने बताया कि दूसरे दिन तक 22 अभ्यर्थियों ने रिपोर्ट किया है। एमसीसी (मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी) की ओर से दिए गए शिड्यूल के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया 12 जुलाई तक चलेगी। बुधवार से रिपोर्टिंग करने वाले अभ्यर्थियों का दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed