फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sports are a powerful medium for the all-round development of the youth: Baluni

खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम : बलूनी

Fri, 25 Sep 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 25 Sep 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Sports are a powerful medium for the all-round development of the youth: Baluni
रांसी स्टेडियम में ​खिलाड़ियों से परिचय लेते गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी। स्त्रोत: सूचना विभाग।
फोटो
विज्ञापन

रांसी स्टेडियम में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन, गढ़वाल सांसद ने किक मारकर किया शुभारंभ
11 विधानसभा सीटों से 3,964 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभागिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। खेल महाकुंभ-2026 के तहत शुक्रवार को रांसी स्टेडियम में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया। पहले दिन नरेंद्रनगर और लैंसडौन की अंडर-19 टीमों के बीच फुटबाल मैच का शुभारंभ गढ़वाल सांसद ने किक मारकर किया। प्रतियोगिता में गढ़वाल संसदीय क्षेत्र की 11 विधानसभा क्षेत्रों से 3,964 बालक-बालिका खिलाड़ी अंडर-14 और अंडर-19 आयुवर्ग में प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान सांसद ने खिलाड़ियों को ईमानदारी, निष्पक्षता और खेल नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।


गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेल महाकुंभ के माध्यम से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ आगे बढ़ने का उत्साह भी पैदा करते हैं। सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी 25 सितंबर से छह अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें नरेंद्रनगर, देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, रामनगर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, कोटद्वार, लैंसडौन और यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्रों के खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर चमोली जिले के मजेठा गांव की युवा एथलीट मानसी नेगी को खेल प्रतिभा सम्मान ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मानसी ने राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10,000 मीटर रेस वॉक में 47 मिनट 30.94 सेकंड का समय निकालकर राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था। इस मौके पर उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष विनोद सुयाल, विधायक राजकुमार पोरी, डीएम स्वाति एस भदौरिया, एसएसपी सर्वेश पंवार, सीडीओ अशोक जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed